Hindi News / General News / सीकर में मतदाता जागरूकता के लिए किया स्टीकर का विमोचन

सीकर में मतदाता जागरूकता के लिए किया स्टीकर का विमोचन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने रविवार को अपने आवास पर मतदाता जागरूकता के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा तैयार करवाये गये स्टीकर का विमोचन किया। स्टीकर में विधानसभा चुनाव 2018 में मतदाताओं को 7 दिसम्बर 2018 को अपना वोट जरूर डाले, बढाये कदम, दिखाये वोट का दम का संदेश आम जन को दिया गया है। विमोचन के बाद उन्होंने शहर में संचालित ऑटो रिक्शाओं पर स्टीकर चिपकाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान में भागीदारी निभाने का आव्हान किया । इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा, सचिव सुनिल कुमार अग्रवाल, सदस्य कांतिप्रसाद पंसारी, पन्ना लाल सारड़ा, विनोद नायक, पवन केजरीवाल, पवन अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, ईश्वर सिंह राठौड़, महेन्द्र विक्रम सिंह राठौड़, सी.ओ.सीटी गिरधारी लाल शर्मा, योगेन्द्र पाल, जनेन्द्र सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur