जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने मंगलवार को श्री कल्याण राजकीय महाविद्यालय में होने वाले मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि सभी मतगणना कक्षों, प्रवेश द्वारा एवं बैरिकैटिंग आदि की पुख्ता व्यवस्था करने के संंबंध में संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मतगणना स्थल पर 600 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की हैं जिसमें 300 पुलिसकर्मी श्री कल्याण राजकीय महाविद्यालय के अन्दर तैनात रहेंगे तथा 300 पुलिसकर्मी महाविद्यालय के बाहर तैनात रहेंगे जो कानून व्यवस्था बनाते हुए सम्पूर्ण स्थल की निगरानी रखेगें। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, नीमकाथाना के दिनेश अग्रवाल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, सीईओ सीटी गिरधारी लाल शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।
Hindi News / General News / सीकर में मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीकर में मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।