आज रविवार सीकर के उमराव रिसोर्ट में आज लियो डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1व लियो क्लब सीकर ने कुछ अलग ही अंदाज़ में साल 2018 को विदा दी और नए साल के लिए लक्ष्य स्थापित किये। 5 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बहुत सारी मनोरंजक गतिविधयों का आयोजन किया गया। जिसमें कलब मेंबर्स ने अंताक्षरी, राजस्थानी डिस्को डांस किया। विशेष आकर्षण में अंकित अवस्थी ने अपने गायन और गिटार वादन से समा बांधा। कार्यक्रम समापन से पहले वर्ष की आखरी जनरल मीटिंग भी आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2019 के समाज सेवी कार्यों के लक्ष्य स्थापित किये गए।एवं निजी लक्ष्य के तहत सभी ने अपने स्वास्थ्य पर काम करने और अपनी फिटनेस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया। कार्यक्रम में लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, लियो क्लब सीकर अध्यक्ष लियो अनीश खान, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी लियो शुभश्री गुप्ता, सचिव लियो जितेंद्र खेतान, कोषाध्यक्ष लियो पलक मंगनानी कार्यक्रम संयोजक लियो राहुल बियानी, लियो राजन गुप्ता, लियो वेदिका अग्रवाल,लियो अजय जोशी समेत 40 से अधिक लियो मेंबर्स उपस्थित थे।
Hindi News / General News / सीकर में नए साल का आगाज़ नए अंदाज़ में
सीकर में नए साल का आगाज़ नए अंदाज़ में



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।