प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये होने वाले मतदान में अब तीन दिन शेष बचे हैं। प्रत्याशियों ने अपने प्रचार प्रसार और जनसम्पर्क के जरिये मतदाताओं तक पहुंचने में पूरी ताकत झौंक रहे हैं। इसी क्रम में सीकर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक ने सोमवार को शहर में जनसम्पर्क के दौरान हो रही नुक्कड़ सभाओं में लोगों की समस्याएं सुन रहे हंै और उनके समाधान का पूरा आश्वासन दे रहे हैं। सभाओं में लोगों के प्यार और आतमियता से गदगद हुये पारीक ने कहा कि आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा यूं ही बनाये रखना। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद को जाया नहीं जाने दूंगा। जनसम्पर्क के दौरान पारीक कृषि उपज मण्डी, फागलवा वालों का मकान स्टेशन रोड, पाबू जी मंदिर मोहल्ला नायकान वार्ड नंबर 6, होलीखेड़ा पालवास रोड़ चेजारों का मोहल्ला एवं ईदगाह तहसील के पास जनसम्पर्क किया। इस दौरान पारीक को मतदाताओं ने फलों से भी तोला। जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ कांग्रेसी नेता गंगाबक्स सैनी, सभापति जीवण खां, पार्षद प्रेमचन्द सैनी, रामगोपाल सैनी, गोविन्द सैनी, केसर खीचड़, विजेन्द्र खीचड़, कुन्दनमल गोयल, चन्द्रभान गोयल, पन्नालाल सारडा, पप्पू खीचड़, अंकित पारीक सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
Hindi News / General News / सीकर में पारीक ने शहरी क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क
सीकर में पारीक ने शहरी क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।