आज गुरुवार को लियो क्लब सीकर ने दिवाली पर पटाखे से जलने पर बच्चे को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई| क्लब अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया कि तोदी नगर स्थित गत दीपावली पर संजय के पुत्र राकेश पटाखे जलाते समय शरीर काफी झुलस गया| राकेश का उपचार गत रविवार को स्किन ट्रांसप्लांट श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली में किया गया| डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया पीड़ित परिवार को लियो क्लब सीकर द्वारा 5100 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की गई| परिवार की स्थिति काफी दयनीय है और सभी संगठन से भी आग्रह किया कि इस परिवार की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए|इस दौरान ओमेंद्र सिंह, क्लब सचिव लियो जितेंद्र खेतान, लियो राहुल बियानी, लियो राजन गुप्ता, लियो पियूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे|
Hindi News / General News / सीकर में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
सीकर में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।