Hindi News / General News / सीकर में प्लास्टिक विरोध रैली निकाली

सीकर में प्लास्टिक विरोध रैली निकाली

लियो डिस्ट्रिक्ट व लियो क्लब द्वारा

लियो डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1व लियो क्लब सीकर द्वारा आज शुक्रवार को जाटिया बाजार से तापड़िया बगीची तक विद्यालय कृष्णा विद्या मंदिर पिपराली रोड,सीकर के सहयोग से प्लास्टिक की थैली व अन्य सामान के विरोध में जागरूकता रैली निकाली गई| जिसमें लियो लियो क्लब सीकर के मेंबर,सी.एल.सी.कोचिंग के विद्यार्थी उपस्थित थे| लियो क्लब सीकर की अध्यक्षा मेघा अग्रवाल ने प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में बताया तथा साथ ही यह बताया कि प्लास्टिक का सामान गाय से लेकर शहर के लोगों की सेहत बिगड़ रहा है| प्लास्टिक का बर्तन उद्योग ना केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है| लियो क्लब सचिव लियो अंकुश भार्गव ने यह बताया कि शहर का ड्रेनेज सिस्टम अक्सर प्लास्टिक से भरा मिलता है जिसके चलते नालिया वे नाले जाम हो जाते हैं जिसके कारण बरसात में एनालॉग से पानी की निकासी नहीं हो पाती तथा आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है| कार्यक्रम संयोजक लियो शुभश्री गुप्ता व लियो प्रियंका शर्मा ने बताया कि यह रैली जाटिया बाजार से तापड़िया बगीची तक निकाली जिसमें बीच में आने वाली कई दुकानों के मालिक से प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलवाई गई| प्लास्टिक का उपयोग न करने का अनुरोध किया| लियो राहुल बियानी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक से बनने वाली सामग्री के बहिष्कार के लिए था ताकि शहर की व्यवस्था में सुधार आ सके और प्लास्टिक की सामग्री से होने वाले नुकसान से शहर वासियों को बचाया जा सके| रैली में प्रांतीय सचिव लियो शिवम अग्रवाल, लियो रोहन अग्रवाल, लियो जितेंद्र खेतान, लियो राजन गुप्ता, लियो अभिषेक तिवाडी , लियो सुरभि, लियो राधिका, लियो स्नेहा खेतान, लियो बृज किशोर, लियो सुमित कुमावत,लियो नीरज, लियो पूजा चौधरी ,लियो सूरज, लियो अखिलेश कौशिक आदि सदस्य मौजूद थे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur