पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सीकर जिला कांग्रेस की ओर से पुष्पांजलि व स्मरण सभा का आयोजन किया गया। स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत में कृषि और औद्योगिक क्रांति के जनक के रूप में सदैव याद किये जाते रहेंगे। जब भारत आजाद हुआ तब एक छोटी सी सुई भी विदेशों से मंगवानी पड़ती थी और उसे आत्मनिर्भर बनाना बहुत ही कठिन कार्य था और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल के लिए चुनौती भरा कार्य था। लेकिन पंडितजी ने बड़ी ही सुझबुझ से कार्य करते हुए ऐसी अनेको योजनाओ को मूर्त रूप दिया जिससे आमजन में अपना काम खुद करने की प्रवर्ति का संचार हो। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Hindi News / General News / सीकर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई
सीकर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।