सीकर जनपद के कांग्रेस नेता पूर्व केबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक राजेंद्र पारीक ने अपने निवास पर सीकर विधान सभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण अंचल से काफी संख्या में मौजूद लोगों से मिले व जन समस्याओं से रूबरू हुये। पारीक ने मौके पर ही जलदाय विभाग, विधुत विभाग, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा करके समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये निर्देशित किया। पारीक ने अधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं को प्राथमिकता देकर जन सहयोग करें। पारीक के निवास पर सुबह से ही क्षेत्र के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक अनवरत चला। इस दौरान पारीक ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से भी मुलाकात कर अभाव अभियोग सुने। इस दरम्यान सीकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुश्ताक तंवर, उपसभापति अशोक चौधरी, कांग्रेस नेता जय प्रकाश ऋषिका, हीरालाल नायक सहित सरपंच, उपसरपंच, पार्षदों सहित कांग्रेसज मौजूद रहे।
Hindi News / General News / सीकर में राजेंद्र पारीक ने किया जन संवाद
सीकर में राजेंद्र पारीक ने किया जन संवाद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।