जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के रूप में मनाये जाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर उन्हें समुचित व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला खेल अधिकारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे जिला खेल स्टेडियम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ी, आमजन, पुलिस की सहभागिता से खेल स्टेडियम से लेकर मारूपार्क से वापिस स्टेडियम तक एकता के लिए दौड़ का आयोजन करवाये। जिला कलेक्टर सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के संबंध में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि दौड में प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाए। नगर परिषद आयुक्त खेल स्टेडियम में साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था करवायें तथा राष्ट्रीय एकता दौड़ के बैनर बनाकर लगाये जाए ताकि लोगों को जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के लॉन में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई जाएगी तथा इसी दिवस को उपखण्ड , ब्लॉक स्तर पर , पंचायत समिति, नगर पालिका कार्यालय, स्कूल, महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय में भी शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें समस्त अधिकारी-कार्मिक शामिल होंगे। उन्होंने पुलिस विभाग को 31 अक्टूबर को सायं 5 बजे मार्च पास्ट जिला पुलिस लाईन से शुरू होकर कल्याण सर्किल से वापिस पुलिस लाईन तक मार्च पास्ट निकालने को कहा जिसमें पुलिस विभाग, एन.सी.सी.सीनियर -जूनियर, स्काउट-गाईड की टुकड़ियां भाग लेंगी। पुलिस लाईन मैदान में सलामी लेने का कार्यक्रम भी किया जाए। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि जिला खेल स्टेडियम, पुलिस लाईन में रंगोली व लाइनिंग करवाये तथा शिक्षा विभाग विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम पर पेन्टिंग, निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवायें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, उपखण्ड अधिकारी धोद राजपाल यादव, एपीआरओ पूरण मल, आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, सीडीपीओ महेश चन्द गुप्ता, डीईओ मुकेश गुप्ता, अशोक कुमार ने हिस्सा लिया।
Hindi News / General News / सीकर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित
सीकर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।