Hindi News / General News / सीकर में रीट लेवल-1 को अटकाने के प्रयास पर भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध

सीकर में रीट लेवल-1 को अटकाने के प्रयास पर भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध

कांग्रेस पार्टी द्वारा रीट लेवल-1 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति देने का विरोध करने पर भाजपा युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इसका कड़ा विरोध किया तथा बेरोजगारों के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। भाजपा नेता गिरीश प्रधान ने बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर को कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर रीट लेवल प्रथम में चयनित अभ्यर्थियों को चुनाव से पहले नियुक्ति देने की प्रक्रिया पर रोक की मांग की थी। यह वोट बैंक की राजनीति का घिनौना स्वरूप है। कांग्रेस पार्टी का यह कदम बेरोजगारों के खिलाफ है, जबकि इस मामले में सारी औपचारिकतायें पूरी कर ली गई है। युवा मोर्चा ने कांग्रेस के इस कदम से हजारों बेरोजगारों की आशाओं पर कुठाराघात होगा। युवा मोर्चा ने मांग की कि जल्द से जल्द इन बेरोजगारों को नियुक्ति दी जाये। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश दादिया, गिरीश प्रधान, अनिल डोकवाल, नन्दकिशोर सैनी, वीरेन्द्रसिंह दीपपुरा, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, प्रतीक माटोलिया, प्रियदर्शन कौशिक, लोकेश राठौड़, नीलम मिश्रा, नरेन्द्र वर्मा, शैलेश सैनी, रतन मूण्डवाड़ा, मनीष सैनी, निश्चय जीनगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur