Hindi News / General News / सीकर में सांस्कृतिक संध्या गोरबंद-2018 का आयोजन 14 नवंबर को

सीकर में सांस्कृतिक संध्या गोरबंद-2018 का आयोजन 14 नवंबर को

सांस्कृतिक मंडल सीकर की ओर से दीपावली सम्मेलन के उपलक्ष में रामलीला कलाकारों के सम्मान में 14 नवंबर को रात्रि में नृत्य एवं गीतों से सरोबार एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या गोरबंद-2018 का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। मंडल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में शंकर कैसेट जयपुर के ख्याति नाम कलाकारों द्वारा राजस्थानी गीतों से लबालब मनभावन प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस शीतल सुहानी शाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में शंकर कैसेट के कई हास्य कलाकार भी भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur