जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने स्वच्छ भारत मिशन बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं स्लोगन लिखें पतंगों का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 एक जनवरी से पूरे राज्य में शुरू हो चुका है। इसका मुख्य उद्वेश्य स्वच्छता के बारें में जन जागरूकता लाना है, यह एक ऎसा कार्य है कि जब तक इसमें राज व समाज दोनाें शामिल नही होगें तब तक यह आगे नही बढ़ सकता। इसी जनजागरूकता को आगे बढ़ाने के लिए लॉइन्स क्लब क्राउन सीकर द्वारा आने वाले मकर संक्रान्ति पर्व पर पतंगों पर स्वच्छ भारत मिशन व बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं इन दो अभियानों का नारा छपवाया है जो एक अभिनव पहल आम जन में जागरूकता लायेगी। ये पतंगे आम जन को वितरित की जायेगी जिससें इन अभियानों के बारे में लोग जागरूक हो सके। उन्होंने सीकर के आमजनों से अनुरोध किया कि स्वच्छता का अभियान नगरपालिका, नगर परिषद क्षेत्र में चल रहा है इसमें अधिक से अधिक लोग शामिल हो साथ ही इसके फीडबैक के लिए गुगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे इन्स्टॉल करें व रजिस्ट्रड करें। ये आमजन के लिए काफी बेहतर प्रयास रहेगा कि जो भी फीडबैक है उसे इस ऎप पर रजिस्टर करें ताकि हम सब मिलकर आपके फीडबैक के माध्यम से स्वच्छता के अभियान को और भी बेहतर बना सके। मौके पर जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, पीआरओ पूरण मल, कांति प्रसाद पंसारी, डॉ. प्रदीप जयपुरिया, अशोक कुमार जयपुरिया, नरेश प्रधान, समता जयपुरिया, मुकेश सैनी उपस्थित रहें।
Hindi News / General News / सीकर में स्लोगन लिखें पतंगों का किया विमोचन
सीकर में स्लोगन लिखें पतंगों का किया विमोचन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।