प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार दिसम्बर को सीकर के जिला स्टेडियम में होने वाली आम सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एसपीजी के अधिकारी दिल्ली से सीकर आये। उन्होंने प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभा स्थल पर बनने वाले हेलिपैड, मंच, पांडाल व पार्किंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रधानमंत्री का हेलिपैड से सभा स्थल तक रूट मैप भी देखा। अधिकारियों ने सभा स्थल पर बनने वाले पांडाल, दर्शक दीर्घा को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने एसपीजी की गाईड लाईन का हवाला देते हुए हैलीपैड, आने का रास्ता, मंच, पांडाल को लेकर आवश्यक रूप से सुविधाएं जुटाने के बारे में कहा। इस दौरान जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, एएसपी तेजपाल, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, बलवंत सिंह चिराणा, ईश्वरसिंह राठौड़, श्याम अग्रवाल, गिरीश प्रधान, जितेन्द्र माथुर, अनिल डोकवाल, करण सिंह मंगरासी, महेन्द्रविक्रम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Hindi News / General News / सीकर में एसपीजी के अधिकारियों ने लिया जिला खेल स्टेडियम का जायजा
सीकर में एसपीजी के अधिकारियों ने लिया जिला खेल स्टेडियम का जायजा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।