Hindi News / General News / सीकर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

सीकर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण कृतज्ञता भाव से मनाया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने इस अवसर पर वाजपेयी के देश के विकास में योगदान को याद किया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने बताया कि स्व. वाजपेयी का 94वाँ जन्मदिवस मंगलवार को परमार्थ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला संयोजक सुरेश फागलवा और भाजपा जिला महामंत्री नन्दकिशोर सैनी ने बच्चों को वाजपेयी के जीवन दर्शन के बारे में बताया। इसके बाद सभी बच्चों को अल्पाहार कराया गया। इस दौरान बच्चों ने भी वाजपेयी के बारे में बहुत सी बातें बताई। इस अवसर पर गिरीश प्रधान, अनिल डोकवाल, अनिता शर्मा, करणसिंह लोसल, जितेन्द्र माथुर, संजय नानी, मनोज धाबाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur