सीकर जिले में मतदान जागरूकता के अन्तर्गत 18 से 20 अक्टूबर को आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों के द्वारा घर-घर सर्वे के द्वारा 1, 16 , 297 मतदाताओं को जागरूक किया गया। 20 अक्टूबर (शनिवार)को जिले की समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर 1,26,400 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों में उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, प्रधानाचार्य शामिल रहे। 20 अक्टूबर को जिले के समस्त उपखण्ड पर दिव्यांगजनों को ईवीएम वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई। जिला मुख्यालय पर श्री कल्याण राउमा विद्यालय के सभागार में दिव्यांगजनों को मतदान जागरूकता के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप नोड़ल अधिकारी अनुपम कायल, उपखण्ड अधिकारी गरिमा लाटा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ओमप्रकाश राहड़, जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।
Hindi News / General News / सीकर में मतदान जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित
सीकर में मतदान जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।