दो से तीन जनवरी को राजस्थान स्टेट कराटे एसोसिएशन द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2019 में सीकर जिले की टीम के खिलाडिय़ों ने 9 स्वर्ण पदक सहित 18 पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। सीकर जिला कराटे संघ के महासचिव रमेश कुमार ने बताया कि गोकुलपुरा के सुरेन्द्र खीचड़, खुशी सुण्डा, नव्या महला, संजय गढ़वाल, जुबेर मंसूरी, सलोनी मीणा, वानिया सिंह, समृद्धि शर्मा एवं आदित्य राज ने स्वर्णपदक एवं झील राठौड़, लोकेश गुर्जर, मीनाक्षी वर्मा ने रजत पदक एवं दिनेश चौधरी, हरलीन महला, मोहित कुमार, विजेंद्र सैनी, दिव्यम सैनी, सौरव पूनार ने कांस्य पदक प्राप्त कर सीकर जिले का नाम रोशन किया। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी माह में कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों के सीकर पहुंचने पर सीकर जिला कराटे संघ के सभी पदाधिकारियों ने स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
Hindi News / General News / सीकर ने कराटे में काटा सोना ही सोना
सीकर ने कराटे में काटा सोना ही सोना


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


