Hindi News / General News / सीकर रोडवेज बस डिपो पर आतंकवादियों द्वारा बम धमाके करने की सूचना पर मचा हडक़ंप

सीकर रोडवेज बस डिपो पर आतंकवादियों द्वारा बम धमाके करने की सूचना पर मचा हडक़ंप

शहर में रोडवेज बस डिपो पर आतंकवादियों द्वारा बम धमाके करने की सूचना पर हडक़ंप मच गया। वहीं आतंकवादी छिपे होने की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। रोडवेज डिपो को तुरंत खाली करवाया गया। पुलिस प्रशासन सूचना पर मौके पर पहुंचे। हालांकि लोगों को राहत की सांस तब मिली जब उन्हें पता चला कि प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल किया गया था। पुलिस और प्रशासन के अफसर कितने अलर्ट है इसे जानने के लिए गुरुवार को रोडवेज बस डिपो पर प्रशासन द्वारा एक मॉक ड्रिल करवाया। जिसमें बम होने की सूचना को सभी अधिकारियों के पास पहुंचाया गया। इसके बाद सभी विभागों के अधिकारियों के रेस्पोंस को मापा गया। रोडवेज बस डिपो पर जिला प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल की गई। जिसकी सूचना पर मौके पर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर क्यूआरटी और एंबुलेंस सहित सभी संबंधित विभागों की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मॉड ड्रिल सफल रही। जिसमें सभी विभागों की टीम पांच से दस मिनट में पहुंच गई। एसपी अमन दीप कपूर ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा प्रणाली को मापने के लिए हर साल प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत आज रोडवेज डिपो पर इसका आयोजन कर सभी विभागों के रिस्पोंस को मापा गया। ऐसे हुआ मॉकड्रिल गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे बस डिपो में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना सभी विभागों के अधिकारियों को भी दी गई। जिसके बाद प्रशासन पुलिस जाब्ता सहित 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गया। कुछ देर बाद पता चला कि ये मॉक ड्रिल का हिस्सा है तो सभी ने राहत की सांस ली। मौके पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur