Hindi News / General News / सीकर विधानसभा क्षेत्र से राजेन्द्र पारीक ने किया नामांकन दाखिल

सीकर विधानसभा क्षेत्र से राजेन्द्र पारीक ने किया नामांकन दाखिल

सीकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक ने शनिवार दोपहर 2:15 बजे उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल कर दिया । इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री परसराम मोरदिया, सीकर नगर परिषद के सभापति जीवण खां, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक पंवार आदि थे । इससे पहले पारीक अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे, जहां पूजा अर्चना के बाद नामांकन भरने के लिए हजारों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर गए । रास्ते में उनका जगह-जगह शहरवासियों, विशेषकर व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur