Hindi News / General News / वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पूरे बाजार में पसरा सन्नाटा

वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पूरे बाजार में पसरा सन्नाटा

कुछ आवश्यकता वाली दुकानों को छोड़ सभी बाजार पूर्णतया बंद

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] रविवार को राज्य सरकार द्वारा वीकेंड कर्फ्यू लागू किए जाने के बाद अगर फतेहपुर के बाजारों की बात की जाए तो रविवार को बाजार पूर्णतया बंद नजर आए। बावड़ी गेट बस स्टैंड छतरिया बस स्टैंड संकरी गली मुख्य बाजार संपूर्ण रुप से पूरे बाजार में कहीं कही पर कुछ एक आवश्यक वस्तुओं को छोड़ दें तो बाकी बाजार संपूर्ण रुप से बंद रहे। रविवार और सर्दी होने की वजह से भी बंद का ज्यादा असर नजर आया। मुख्य बाजारों में जगह-जगह पुलिस के जवान खड़े नजर आए। शहर कोतवाल उदय सिंह यादव खुद बाजार में गस्त करते नजर आए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur