Hindi News / General News / सिंघाना सीएचसी के चिकित्साकर्मियों का मेडल देकर किया सम्मान

सिंघाना सीएचसी के चिकित्साकर्मियों का मेडल देकर किया सम्मान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में

सिंघाना,[नरेन्द्र स्वामी] कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सोमवार को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सिंघाना के बड़ा मोहल्ला निवासी भवानी सिंह छाछिया व विक्रम द्वारा चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ रामकला यादव ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सीएचसी का प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहा है जिस वजह से सिंघाना में अभी तक कोरोना वायरस नहीं मिला। सम्मान कर रहे भवानी सिंह ने बताया कि चिकित्साकर्मियों ने कोरोना में वारियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं इनका सम्मान करना सौभाग्य की बात है। इस मौके पर सीएचसी स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur