पौधारोपण करते भारत भारती संस्थान के सदस्य सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] भारत भारती संस्थान ने कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने, कस्बे को ग्रीन व क्लीन बनाने का संकल्प लिया। रविवार को संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष परमेश्वर दयाल शर्मा के सानिध्य में युवाओं ने बालिका स्कूल, शीतला माता मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होनें आमजन को वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा कि पेड हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है एक पेड़ हमें जीवनभर में काफी मात्रा में जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है। प्रदुषित हो चुकी धरती पर जीवन को बचाने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। इस मौके पर संस्थान के दाताराम भाटी, कैलाश चंद्र सोनी, मनीष अग्रवाल, विकास राजोरा, पुष्पा ढ़ाका, अंशु कुमारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
Hindi News / General News / सिंघाना में भारत भारती संस्थान ने किया पौधारोपण
सिंघाना में भारत भारती संस्थान ने किया पौधारोपण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।