Hindi News / General News / सिंघाना में माता श्रवणी क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ

सिंघाना में माता श्रवणी क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ

क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करते अतिथि सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के माता श्रवणी इंटरनेशनल स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी गुलझारी लाल जानू थे विशिष्ट अतिथि अविनाश चौधरी, राधेश्याम शर्मा, प्राचार्य निशि किशोर थी। अध्यक्षता निदेशक बिशनाराम चौधरी ने की। समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि आज के समय में खेलों में भविष्य उज्ज्वल है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना कैरियर तलाशना चाहिए। इस दौरान दिल्ली व गाजियाबाद के बीच मैच का आयोजन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur