Hindi News / General News / सिंघाना में नव वर्ष पर मनाया दुध महोत्सव

सिंघाना में नव वर्ष पर मनाया दुध महोत्सव

सिंघाना [कृष्ण कुमार गांधी ] युवाओं ने नए साल के आगाज पर कस्बे में दुध महोत्सव का आयोजन किया। युवा नेता अशोक सैनी, अशोक यादव, रणजीत सैनी ने कस्बे के नारनौल स्टैंड पर युवाओं को दुध पिलाकर नशा त्यागने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होनें युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए साल के आगमन पर शराब जैसे बुरे व्यसनों से दूर रहकर दुध पीकर नए साल का स्वागत करें। इस मौके पर अडुका सरपंच मोहन लाल शर्मा, महावीर सैनी, मि_ु योगी सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur