राजस्थान से नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद मदनलाल सैनी व झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत का सिंघानावासियों ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार को कस्बे के नारनौल रोड़ स्थित कृष्णा मैरिज गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद मदनलाल सैनी थे, विशिष्ट अतिथि झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत व बुहाना प्रधान कविता यादव, भाजपा नेता सुरेन्द्र अहलावत थे। अध्यक्षता ढ़ाणा सरपंच सविता देवी ने की। समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि कुछ नही बदला सिर्फ नाम के आगे दो शब्द लगे है मै पहले की तरह ही कार्यकर्ताओं के काम करता रहूगा सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है सम्मानपूर्वक निर्वहन करूगां। इस दौरान सांसद ने कहा कि 50 साल तक राज करने वाले चार साल का हिसाब मांग रहे है। जाति व धर्म के नाम पर देश को तोडऩे वाली सरकार नही चाहिए, भाजपा सरकार गरीब की हितैशी व विकास करने वाली सरकार है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, शहर मंडल अध्यक्ष राजेश जैदिया, जिला पार्षद सहीराम गुर्जर, सूरजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चरण सिंह, पवन चौधरी, बुहाना मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Hindi News / General News / सिंघाना में राज्य सभा सांसद का जोरदार स्वागत
सिंघाना में राज्य सभा सांसद का जोरदार स्वागत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।