Hindi News / General News / सिंघाना पुलिस पर फायरिंग, तीन आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा

सिंघाना पुलिस पर फायरिंग, तीन आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा

भैसावता खुर्द की जोहड़ी में हथियारों के साथ खड़े थे

सिंघाना(नरेंद्र स्वामी), जिला पुलिस अधीक्षक जेसी शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है। उसी के तहत भैसावता खुर्द की जोहड़ी में संदिग्ध अवस्था में हथियारों के साथ होने की सूचना पर युवकों को पकड़ने गई। सिंघाना पुलिस पर आरोपियों ने तीन चार फायर किए। पुलिस फायरिंग में बाल-बाल बची। पुलिस ने पीछा करके मोई भारू के पास तीन आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। एएसपी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि भैसावता खुर्द की जोहड़ी में हरियाणा नंबरों की क्विड गाड़ी के साथ तीन युवक खड़े हैं जिनके पास हथियार भी है सिंघाना थाना अधिकारी प्रमोद चौधरी मय जाप्ते के साथ आरोपियों को पकङने के लिए मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगे। आरोपी मौके से भागे तो गाडाखेड़ा चौकी इंचार्ज शेर सिंह के नेतृत्व में दूसरी गाड़ी सामने से आई तो आरोपी मोई भारू की तरफ भागने लगे। पूलिस पीछा करते हुए मोई भारू मोड़ तक पहुंची,वहां से आरोपी पैदल भागने लगे तथा पुलिस पर तीन से चार राउंड फायर किए। पुलिस ने अपने को बचाते हुए आरोपियों का पीछा किया और तीनों आरोपियों को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुनील पुत्र धर्मपाल जाट निवासी बुराखेड़ी थाना दादरी हरियाणा, जयवीर पुत्र बलबीर जाट निवासी बामला थाना सदर भिवानी हरियाणा, तीसरा प्रमोद उर्फ भोला निवासी भैसावता खुर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल तथा एक दुनाली राइफल तथा खाली कारतूस मिले हैं पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है तथा हरियाणा के आरोपियों से वहां से भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार, जय वीर, प्रमोद उर्फ भोला के विरुद्ध पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, छेड़छाड़, मारपीट व धमकाने के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है। भैसावता खुर्द के प्रमोद पर खेतड़ीनगर, सिंघाना में मामले दर्ज है वही हरियाणा के सुनील कुमार जयवीर के खिलाफ दादरी, भिवानी, रोहतक भी आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। शुक्रवार की रात तीनों आरोपी विक्रम सिंह महला निवासी गुमाना का बास से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व पिकअप गाड़ी अपने नाम करवाने की धमकी देने के लिए जाने वाले थे उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रमोद कुमार थानाधिकारी सिंघाना, शेर सिंह गाङा खेड़ा चौकी इंचार्ज, मोहन सिंह, विक्रम सिंह, नवीन कुमार, पृथ्वी सिंह, रणवीर, संदीप कुमार शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur