Hindi News / General News / शिशु रोग विशेषज्ञ संघ की कार्यकारिणी का गठन

शिशु रोग विशेषज्ञ संघ की कार्यकारिणी का गठन

डॉक्टर सुभाष भारद्वाज बने अध्यक्ष

झुंझुनू, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के तत्वावधान में जिले के सभी शिशु रोग विशेषज्ञों की उपस्थिति में आईएपी ब्रांच का गठन किया गया एवं सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें डॉ सुभाष भारद्वाज को अध्यक्ष, डॉक्टर प्यारेलाल काजला को महासचिव, डॉ रघुवीर मिल को उपाध्यक्ष, डॉ अरुण सुरा को संयुक्त सचिव, डॉ कैलाश राहड़ को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में शिशु रोग विषय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कि भविष्य में होने वाली कार्य शालाओं के आयोजन संबंध में भी कार्यक्रम बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur