Haryana Smart Meter Update : हरियाणा बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में अब बिजली स्मार्ट होने वाली है। बता दे की प्रदेश में जल्द ही पुराने मीटर बदले जायंगें उनकी जगह अब स्मार्ट मीटर लगने वाले है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने ये जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
उपभोक्ताओं को मिलेगा ऑप्शन
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। भूमिगत बिजली तारें बिछाने की प्रक्रिया गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रारंभ कर दी गई है। जैसे मोबाइल सेवाओं में प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध होते हैं, उसी तर्ज पर स्मार्ट मीटर व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार प्रीपेड अथवा पोस्टपेड प्रणाली का चयन कर सकेंगे। Smart Meter Update
सब स्टेशनों को उंचा उठाया जाए- बिजली मंत्री
अनिल विज ने कहा कि कोई भी थर्मल लगाना है तो उसके लिए कोल की मंजूरी जरूरी होती है और यह हमें मिल चुकी है। ऐसे में अब ये प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में कई जगह ये सामने आया कि कई सब स्टेशनों में पानी भर गया और पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ी। ऐसे में हमने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी सब स्टेशनों को उंचा उठाया जाए।Smart Meter Update
