Hindi News / General News / सोशल डिस्टेंस का पालना करते हुए लिए फेरे

सोशल डिस्टेंस का पालना करते हुए लिए फेरे

ग्राम सौंथलिया में

बावड़ी,[अरविन्द कुमार] ग्राम पंचायत बावड़ी के राजस्व ग्राम सौंथलिया में लॉकडाउन के चलते एक अनोखी शादी हुई। दुल्हे मनीष दुल्हन सरोज ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी रचाई। दूल्हे व दुल्हन ने मास्क और सैनिटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक दूसरे के साथ सात फैरे लिए। दुल्हन के पिता भगवान सिंह गठाला व माता रामप्यारी देवी तथा बड़े भाई राजेंद्र गठाला ने बताया कि बारात में दूल्हे के पिता सहित पांच लोग आए थे। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बेटी की शादी करवाई गई। दहेज में मास्क एवं सैनिटाइजर दिए गए।