Hindi News / General News / सोशल डिस्टेंस को मध्य नजर रखते हुए रक्तदान का हुआ आयोजन

सोशल डिस्टेंस को मध्य नजर रखते हुए रक्तदान का हुआ आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) कस्बे में आज सोमवार को श्री गोयनका शक्ति मंदिर में कोराना संकट काल के समय रक्त की कमी को देखते हुए ब्लड डोनेशन का आयोजन हुआ। जिसमें शहर व ग्रामीण के युवा ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और करोना जैसी महामारी के संकट काल के बावजूद भी युवाओं ने निडर होकर रक्त दान किया। जिसमें युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए फतेहपुर शेखावाटी के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन भिंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अवतार रूथला रामनिवास गढ़वाल शिरकत किया ओर सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए रक्तदान किया गया। इस समय जब कोरोना महामारी में जब रक्त की कमी पड़ी तब रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंचे शिविर में सुबह 8 बजे से लेकर 12बजे तक 80 यूनिट रक्त हुआ। रक्तदान लेने के लिए सीकर से मित्तल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की समस्त टीम आई थी इस अवसर पर शहर सीआई उदय सिंह, पूर्व चेयरमैन मधुसूदन भिंडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अवतार, रुथला रामनिवास गढ़वाल, सोमनाथ नायक, एडवोकेट विशाल सैनी, पंकज शर्मा, प्रियवंश जोशी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur