Hindi News / General News / उपभोक्ता आयोग में विशेष लोक अदालत कल

उपभोक्ता आयोग में विशेष लोक अदालत कल

एवीवीएनएल से सम्बंधित प्रकरणों का होगा निपटारा

झुंझुनूं, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सोमवार 18 जुलाई को एवीवीएनएल यानी अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से सम्बंधित प्रकरणों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, सदस्य मनोज मील व नीतू सैनी के संयोजन में एवीवीएनएल के विधि अधिकारी डॉ प्रज्ञ कुल्हार व अधिशाषी अधिकारी वीसीआर,पीडीसी खातों व ऑडिट राशि इत्यादि के प्रकरणों को आपसी सहमति से लोक अदालत की भावना के साथ निपटारा करने का अवसर आम उपभोक्ताओं को सुलभ करवायेंगे। उपभोक्ता आयोग के सदस्य मनोज मील ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की मूल पवित्र भावना है कि उपभोक्ता को त्वरित व समयबद्ध न्याय दिया जाये। जिसकी अनुपालना में ही उपभोक्ताओं के लिए अत्यावश्यक सेवा विद्युत से सम्बंधित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विरुद्ध दायर परिवादों एवं विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता आयोग में प्रस्तुत प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का विधुत विभाग व उपभोक्ताओं को एक साथ टेबल पर बैठा कर आपसी सहमति से निपटारा करवा कर आम परिवादी व उपभोक्ताओं को राहत दिलाने का सद्प्रयास किया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur