Hindi News / General News / खेल अधिकारी ने ग्रामीण खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण

खेल अधिकारी ने ग्रामीण खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले

सीकर, सोमवार से ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की तैयारियों को लेकर जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार व प्रभारी ग्रामीण खेल मनीष सिंह शेखावत ने बावड़ी, छिलावली,जैतुसर,लाखनी में राजकीय स्कूलों को दौरा किया, जिसमे सभी खिलाड़ियों ने खेल अभ्यास किया व खेलेगा राजस्थान, फिट राजस्थान का नारा लगा कर खेलों के प्रति जागरूक रैली निकाली, साथ ही खेल मैदानों का निरीक्षण ओर खेल सामग्री को लेकर चर्चा की गई ।
इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के सचिव नेतराम खुड़ी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवदयाल सिंह बड़गडिया, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश चौधरी, प्रधानाध्यापक कजोड़ मल सैनी, शारीरिक शिक्षक,सूरज सिंह धायल आदि मौजूद रहें ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur