Hindi News / General News / निःशुल्क जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स का हुआ शुभारम्भ

निःशुल्क जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स का हुआ शुभारम्भ

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत

खंडेला, [आशीष टेलर ] कस्बे के कांवट रोड स्थित आईईडीयूपी क्लेट मेंटर प्राइवेट लिमिटेड एवं क्राउन ग्रुप ऑफ एजुकेशन मे बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निशुल्क जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स का प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका खंडेला ईओ ममता चौधरी व जिला प्रबंधक आशीष शर्मा थे।कार्यक्रम में अनेक छात्र छात्राएं व कस्बे के निवासी उपस्थित रहे, इस मौके पर संस्था संचालक बजरंग सैनी ने बच्चों को कोर्स के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नर्सिंग व्याख्याता जितेंद्र सैनी, राजेंद्र पुनिया, दिनेश कलोरिया नरेश दाधीच आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur