Hindi News / General News / स्टेट हाईवे टोल शुरू करने पर भाजपा ने किया विरोध

स्टेट हाईवे टोल शुरू करने पर भाजपा ने किया विरोध

कांग्रेस सरकार जन विरोधी है – पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री

खंडेला [अरविन्द कुमार ] प्रदेश भर में पूर्व में जो भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी स्टेट हाईवे टोल पर निजी वाहनों का टोल टैक्स समाप्त कर दिया था। जिससे निजी वाहन चालकों को टोल से राहत मिल गई थी। लेकिन वर्तमान में अशोक गहलोत सरकार ने फिर से निजी वाहनों के गुरुवार मध्यरात्रि से टोल टेक्स वसूली करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओ की इस फैसले के विरोध में बयानबाजी सामने आ रही हें। पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी सरकार है। पूर्व में वसुंधरा सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए निजी वाहन चालकों को स्टेट हाईवे पर टोल मुक्त कर दिया था, जिससे आमजन को राहत मिली थी। लेकिन गहलोत सरकार को भाजपा सरकार का यह फैसला रास नहीं आया,जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने मंत्रीमंडल की बेठक बुला कर गुरुवार मध्यरात्रि से स्टेट हाईवे पर निजी वाहन चालको से टोल टैक्स वसूल करना शुरू कर दिया जो कि जनहित में बहुत ही गलत एवं निंदनीय निर्णय है। व भारतीय जनता पार्टी गहलोत सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है। वही खण्डेला श्रीमाधोपुर मार्ग पर एक स्टेट हाइवे टोल आता है। जो कि रलावता के समीप स्थित है। टोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 1500 निजी वाहन गुजरते है। अब निजी वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के बाद करीब अस्सी हजार से नब्बे हजार के बीच अतिरिक्त शुल्क प्राप्त होगा।

बाईट पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया

रिपोर्टर अरविन्द कुमार

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur