Hindi News / General News / राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष खान 9 मई को सीकर आएंगे

राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष खान 9 मई को सीकर आएंगे

निजी सहायक मुकेश भाटी ने बताया

सीकर, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान 9 मई को सीकर आएंगे। निजी सहायक मुकेश भाटी ने बताया कि राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान 9 मई (सोमवार) को प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस सीकर पहुंचेंगे तथा प्रातः11.30 बजे सर्किट हाउस सीकर में जनप्रतिनिधियों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष खान दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ 15 सूत्राीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगे तथा सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करेंगे। अध्यक्ष खान सायं 4.30 बजे मौहल्ला व्यापारियान में जन संवाद करेंगे तथा रात्रि 8.30 बजे सीकर से जयपुर के प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur