Hindi News / General News / दांतारामगढ़ की सब इंस्पेक्टर बेटी ने फिर लहराया तिरंगा

दांतारामगढ़ की सब इंस्पेक्टर बेटी ने फिर लहराया तिरंगा

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी अकांकागुआ पर

खाचरियावास, [लिखा सिंह सैनी ] केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात गीता सामोता पुत्री किशनाराम सामोता चक ने दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी अकांकागुआ 22841 फीट ऊंची पर्वतीय चोटी पर 6 फरवरी को अर्जेंटीना के समयानुसार सांय 4:09 पर फतह करने वाली केंद्रीय सशस्त्र बल की पहली सदस्य बनी। विश्व के सातों महाद्वीपों के पर्वत शिखरों को फतह करने की तमन्ना लिए निकल पड़ी गीता का देश की महिलाओं के लिए संदेश है कि अवसर मिलने पर हम भी किसी से कम नहीं है। इस यात्रा का उद्देश्य ‘नन्ही कली प्रोजेक्ट’ के तहत 20 लड़कियों की 1 साल की पढ़ाई के लिए फंड एकत्रित करना भी है जिसमें अब तक 40% फंड जुट चुका है। इससे पूर्व गीता यूरोप महाद्वीप के एल्ब्रुस पर्वतीय चोटी और अफ्रीका महाद्वीप के किलिमंजारो पर्वत की चोटियों पर तिरंगा लहरा चुकी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur