सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट की दावेदारी जता रहे सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पुनियां ने श्योकरणदास महाराज की समाधि पर माथा टेककर आशिर्वाद लिया। जिला परिषद सदस्य सोमवीर लांबा ने बताया कि बुधवार को प्रधान सुभाष पुनियां ने जाखोद के बाबा श्योकरणदास महाराज की समाधि पर धोक लगाई व पप्पु भगत से जीत का आशिर्वाद लिया। लांबा ने बताया कि पुनियां विधानसभा चुनावों में सूरजगढ़ से टिकट के प्रबल दावेदार है अगर उनको टिकट मिलती है तो क्षेत्र में भारी मतों से जीत दर्ज करेगें। सुभाष पुनियां लगातार दुसरी बार पंचायत समिति के प्रधान पद पर काबिज है जिससे क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। इस मौके पर पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, रामु राव, बलबीर सोमरा, महेन्द्र राव, विनोद गुर्जर सहित समर्थक मौजूद रहे।
Hindi News / General News / सुभाष पुनियां ने बाबा श्योकरणदास की समाधि पर माथा टेककर लिया आशिर्वाद
सुभाष पुनियां ने बाबा श्योकरणदास की समाधि पर माथा टेककर लिया आशिर्वाद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।