कांग्रेस प्रत्याशी मास्टर भंवरलाल मेघवाल की 38 हजार 475 वोटों से जीत होने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाईयां बांटी और जश्र मनाया जा रहा है। घंटाघर चौक में सुजानगढ़ व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप तोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की जीत पर जश्र मनाया जा रहा है । कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामावतार शर्मा, घनश्याम नाथ कच्छावा, कमलनयन तोषनीवाल, महेंद्र वर्मा, बाबूलाल टाक, महावीर बगडिय़ा, पवन दादलिका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार गांधी चौक में आतिशबाजी के दौरान संयोजक राधेश्याम अग्रवाल, उप सभापति बाबूलाल कुलदीप, प्रदीप तोदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामावतार शर्मा, प्रदेश सियोता, संजय आर्य, अविनाश, श्रीराम भामा, रामसिंह भाटी, बाबूलाल टाक, इकबाल खां पार्षद, बाबूलाल दुगड़, हाजी नत्थू गौरी, श्रवण, जीतू सारवान, तीर्थराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। घंटे भर तक आतिशबाजी की गई। वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आम जनता ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार को सबक सिखाया है, उसी तर्ज पर आगामी लोकसभा चुनावों में भी लोग भाजपा सरकार को सबक सिखायेंगे और कांग्रेस लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में भी सरकार बनायेगी। -मुकाबला दूर-दूर तक नहीं था -सुजानगढ़ विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सबसे बड़ी बात ये है कि उनको हराने के लिए सामने दो मुख्य प्रत्याशी थे। भाजपा के खेमाराम मेघवाल और कांग्रेस से बगावत करने वाली निर्दलीय प्रत्याशी संतोष मेघवाल। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि खेमाराम मेघवाल और संतोष मेघवाल दोनों ने मिलकर उतने वोट नहीं लिए हैं, जितने वोट कांग्रेस प्रत्याशी मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने लिए हैं। ऐसे में यह बात सामने आती है कि चुनाव में टक्कर थी ही नहीं। खेमाराम मेघवाल ने 44 हजार 731, संतोष मेघवाल ने 38 हजार 427 वोट लिए। दोनों के वोट जोड़ दें तो 83158 वोट होते हैं। जबकि विजेता रहे कांग्रेस के भंवरलाल मेघवाल ने अकेले ही 83 हजार 206 वोट प्राप्त किये हैं। ऐसे में भंवरलाल मेघवाल कि ये जीत उनके बढ़ते राजनीतिक कद की ओर ईशारा करने वाली है।
Hindi News / General News / सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल मेघवाल की ऐतिहासिक जीत
सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल मेघवाल की ऐतिहासिक जीत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।