स्थानीय जाट छात्रावास में देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती रविवार को मनाई गई। चौधरी चरणसिंह किसान विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष छोटूराम खीचड़, पीथाराम गुलेरिया, हरीसिंह जानू, डॉ. ज्ञानप्रकाश बिजारणिया, गणेशाराम जाखड़, लादूराम झूरिया, बनवारीलाल कुलहरी, पीथाराम ज्याणी, भागीरथ बिजारणिया, विजयपाल श्योराण सहित अनेक लोगों ने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किसानों की समस्याओं पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने आधुनिक कृषि पर जोर देते हुए सरकार से आवारा पशुओं सहित अनेक प्रकार की समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यक्रम में लालचंद बिजारणिया, देवीलाल मुहाल, गणेशाराम बिरड़ा, दीपक भास्कर, हरीराम ढ़ाका, प्रवीण ढ़ाका, प्रभुदयाल, वीरेंद्र खिलेरी, मालाराम बिरड़ा, तिलोकचंद दूधवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Hindi News / General News / सुजानगढ़ में चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई
सुजानगढ़ में चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।