कर्जमाफी व युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के मामले में कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में धरना दिया। चूरू जिला सांसद राहुल कस्वां ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्जमाफी का वादा किया था, वहीं प्रदेश सरकारों के गठन के बाद अब राहुल गांधी देश के पीएम को कोस रहे हैं। लेकिन हम किसानों का कर्जमाफ करवाकर ही दम लेंगे। पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के सामने झूठे झांसे रखकर सरकार बना ली। लेकिन लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी और नरेंद्र भाई मोदी देश के पीएम फिर से बनेंगे। इस अवसर पर देहात भाजपा अध्यक्ष महावीरसिंह पार्वतीसर, शहर मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, बुद्धिप्रकाश सोनी, गणेश मंडावरिया, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा माटोलिया सहित अनेक नेताओं विचार प्रकट किये। धरने के बाद भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों का कर्जमाफ जल्द से जल्द करने व युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिये जाने की मांग की गई।
Hindi News / General News / सुजानगढ़ में कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा का धरना
सुजानगढ़ में कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा का धरना


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


