अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपाल जाट की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। बैंच संख्या 1 द्वारा एमएसीटी के 19 प्रकरण निपटाकर 76 लाख, 37 हजार के अवार्ड पारित किये गये। इसी प्रकार 13 इजराय दीवानी के मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें 92 लाख 20 हजार 621 रूपयों की वसूली की गई। बैंच संख्या दो की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम कुमार व्यास ने की, जिसमें एनआई एक्ट के 38 मामलो के जरिये 9 लाख 19 हजार के प्रकरण निपटाये गये। इसी प्रकार 16 वैवाहिक विवादों का निपटारा किया गया। इसी प्रकार बैंच संख्या 3 की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सोलंकी ने की। तीनों न्यायालयों में बैंक प्री लिटिगेशन के कुल 218 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 2 करोड़, 22 लाख, 39 हजार 450 के मामलात सुलझाये गये। बैंच सदस्य के रूप में एडवोकेट हरीश गुलेरिया, बुद्धिप्रकाश प्रजापत, जगवीर गोदारा, आशा जैन, विमल शर्मा आदि ने योगदान दिया।
Hindi News / General News / सुजानगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
सुजानगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।