स्थानीय सुजानगढ़ नगरपरिषद कार्यालय पर बुधवार दोपहर बाद सफाईकर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और नगरपरिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में पुरूषों-महिला सफाईकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए बाबू धनराज पर कर्मचारियों को परेशान करने के आरोप लगाये। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुराने सफाईकर्मचारियों का एरियर बकाया चल रहा है जबकि नए कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद नगरपरिषद आयुक्त के छूट्टी पर होने के चलते सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपते वक्त मास्टर दाऊद काजी, दिलीप धवल, पूनमचंद, सुखदेव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। ज्ञापन में 22 जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने की सूरत में झाडू डाउन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Hindi News / General News / सुजानगढ़ में सफाईकर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सुजानगढ़ में सफाईकर्मचारियों ने किया प्रदर्शन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।