Hindi News / General News / सूरजगढ के ई-मित्र कियोस्क को किया बन्द

सूरजगढ के ई-मित्र कियोस्क को किया बन्द

विद्युत बिलों में अनियमितता करने पर

झुंझुनू, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के एसीपी उपनिदेशक घनश्याम गोयल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए ई-मित्र का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा किए अनुबन्ध के आधार पर ई-मित्र कियोस्क द्वारा सेवाए प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि सूरजगढ़ क्षेत्र के सहायक अभियन्ता कार्यालय में स्थित स्थानीय सेवा प्रदाता हैप्पी टू हेल्प यू का कियोस्क संचालित है, इस ई-मित्र कियोस्क धारक के द्वारा कार्यालय में प्राप्त विद्युत बिलों को ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से जमा नहीं करके किसी अन्य पोर्टल के माध्यम से जमा करना पाया गया। उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों के अनुसार बिजली के बिल जमा करवाने के बावजूद भी कियोस्क धारक द्वारा ई-मित्र पोर्टल पर विद्युत बिल जमा नहीं किए गए जिससे विद्युत बिलों की बकाया राशि उपभोक्ता के बिलों में जुड़कर आ रही थी। इसको देखते हुए कियोस्क धारकों द्वारा उक्त सेवाएं अनुमोदित दर एवं नियमों के अनुसार नहीं दी जा रही है। गोयल ने बताया कि विद्युत बिलों में वित्तीय अनियमितता के चलते एवं पुलिस थाना सूरजगढ़ में कियोस्क धारक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई थी, जिसको देखते हुए जिला कलक्टर उमर दीन खान के निर्देश पर ई-मित्र कियोस्क को स्थाई रुप से बन्द कर दिया गया। कलक्टर खान ने स्थानीय सेवा प्रदाता हैप्पी टू हेल्प यू को पाबन्द किया हैं कि वह सहायक अभियन्ता(एवीवीएनएल) कार्यालय सूरजगढ़ के ई-मित्र कियोस्क पर बकाया विद्युत बिलों को विद्युत विभाग-उपभोक्ता के खाते में तत्काल जमा करवाना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur