Hindi News / General News / सूरजगढ़ में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

सूरजगढ़ में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

बुहाना चौराहे पर

सूरजगढ़ [के के गाँधी] कस्बे के बुहाना चौराहे पर आज बुधवार को भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। स्थानीय विधायक सुभाष पुनियां, लोकसभा प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रधान अनिल ठोलिया, बुहाना पूर्व प्रधान नीता यादव ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं को भाजपा की विचारधारा से जोडऩे का काम करे जिससे प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हो। इस मौके पर जिला पार्षद सोमवीर लांबा, नगरमंडल अध्यक्ष संजय गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह, महामंत्री रूक्मानंद सैनी, पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, छैलुराम भडिय़ा, बलवाल सिंह, उपाध्यक्ष सुनिल पालीवाल, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन विश्वनाथ पुजारी, सज्जन अग्रवाल, विनोद खेतान, सुरेन्द्र भाटिया सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur