Hindi News / General News / सूरजगढ़ में सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

सूरजगढ़ में सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

कार्यालय का उद्घाटन करते सांसद व भाजपा कार्यकर्ता सूरजगढ़ ;कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के बुहाना चौराहे पर शुक्रवार सुबह 11 बजे पुरे विधि विधान के साथ सांसद संतोष अहलावत ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान दिगम्बर चुनाव के समय बिखरी भाजपा एकजुट होती हुई दिखाई दी। इस मौके पर पिलानी विधायक सुंदरलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, सुरेन्द्र अहलावत, चेयरमैन सुरेन्द्र चेतीवाल, बुहाना प्रधान कविता यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, पूर्व वाईस चेयरमैन विश्वनाथ पुजारी, भाजयुमो जिला महामंत्री संजय गोयल, संतोष कुमावत, सुनील पालीवाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने भाजपा उम्मीद्वार सुभाष पुनियां को जीत का आशिर्वाद दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur