सूरजगढ़ [के के गाँधी ] सूचना के अधिकार नियम के तहत प्रार्थी को मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर लोक सूचना आयोग ने नगर पालिका ईओ पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एडवोकेट सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उनके मुवक्किल शुभाष चंद्र निवासी वार्ड 11 ने लोक सूचना अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी सूरजगढ़ से सूचना के अधिकार नियम 2005 के तहत सूचना मांगी थी। लेकिन अपीलार्थी के द्वारा बार बार चक्कर लगाने के बावजूद भी नगरपालिका सूरजगढ़ के द्वारा उसे कोई सुचना नहीं दी गई। जिसके बाद शुभाष चंद्र ने राज्य सूचना आयोग के समक्ष अपील लगाई। जिसके बाद सूचना आयोग ने प्रत्यर्थी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सूरजगढ़ को नोटिस जारी कर सूचना नहीं देने का स्पष्टीकरण माँगा तो अधिशाषी अधिकारी ना तो लिखित स्पष्टीकरण दिया और ना ही खुद सूचना आयोग के समक्ष प्रस्तुत हुए जिसके बाद सूचना आयुक्त राजेंद्र प्रसाद बरबड़ ने अधिशाषी अधिकारी को सूचना अधिकार नियम के तहत दोषी मानकर पांच हजार रूपये की शास्ति अधिरोपित की।
Hindi News / General News / सूरजगढ़ नगर पालिका ईओ पर लगाया पांच हजार का जुर्माना
सूरजगढ़ नगर पालिका ईओ पर लगाया पांच हजार का जुर्माना


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


