सिंघाना [हर्ष स्वामी ] सुरजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान सुभाष पूनियां ने शनिवार को सिंघाना कस्बे में जनसम्पर्क किया। प्रधान पूनियां ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। प्रधान पूनियां ने कहा कि उन्हें भाजपा पार्टी की ओर से सुरजगढ़ में विधायक के पद पर प्रत्याशी बनाया जाएगा तथा जनता उनका समर्थन कर विधानसभा तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होनें बताया कि पंचायत समिति का प्रधान रहते हुए इतने विकास कार्य करवाए की केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से उन्हें बेहतर अवार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होनें ग्रामीणों से कहा कि अगर वे विधायक बन जाते है सुरजगढ़ क्षेत्र में भेदभाव की भावना को खत्म कर विकास का नया रूप दिया जाएगा। इस दौरान उन्होनें बाइपास सर्किल, बुहाना मोड़, नारनौल रोड़, नई सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, पूरानी सब्जी मंडी सहित कस्बे में जनसम्पर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। तथा व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाए दी। इस दौरान मोहनलाल गुप्ता, पूर्व सरपंच रोहताश धायल, सत्यवीर सिंह मास्टर, ठाकर सिंह गाड़ाखेड़ा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, उपसरपंच नरेश चैधरी, पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर, मातू मिस्त्री, छोटेलाल सैनी, अनिल शर्मा, सागरमल जांगिड़, जगदीश कटारिया, विनोद भाटी, सत्यनारायण टेलर, डॉ. हरिसिंह कुल्हरी, मुरादपुर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गर्सा, जगदीश गोटेवाला, प्रताप मीणा, मोहनलाल मीणा पंच, राधेश्याम पंवार, लक्की पूनियां, मोतीलाल शर्मा भोदन, निकेश गजराज, होशियार सिंह सोमरा, डॉ फतेह सिंह सोमरा, हजारीलाल गुर्जर बनवास, जुगलाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Hindi News / General News / सुरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनियां ने किया सिंघाना में जनसम्पर्क
सुरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनियां ने किया सिंघाना में जनसम्पर्क



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।