बुहाना [सुरेंद्र डैला ] विधानसभा आम चुनाव 2018 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता के साथ ही झुंझुनू जिले में 6 अक्टूबर से ही धारा 144 भी लागू है किंतु इसका असर अब भी राजनीतिक दलों पर नहीं हुआ है। हाल ही में घरडाना खुर्द में हुई किसान सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आचार संहिता के उल्लंघन की घटना प्रदर्शित हुई है। जिसमें सुरजगढ विधायक श्रवण कुमार ने मंच पर एक व्यक्ति से रुपए लेकर अपनी जेब में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम बुहाना राधिका देवी ने बताया कि सोशल मीडिया, न्यूजपेपर एवं वीडियो सर्विलांस टीम के द्वारा ऐसा प्रसंज्ञान में आया है कि घरडाना खुर्द में आयोजित सभा में आयोजक बहादुर सिंह ने किसान सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति ली थी किंतु इस सभा को राजनीतिक मंच का रूप दे दिया गया। सभा मे किसी पार्टी विशेष का प्रचार होने से सभा का संपूर्ण खर्च पार्टी के खाते में नियमानुसार डाले जाने का प्रावधान है, राधिका देवी ने यह भी बताया कि वीएसटी दल के अनुसार सभा में 30-35 सवारों द्वारा मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई एवं डीजे साउंड भी बजाया गया है जबकि धारा 144 के प्रावधानों के अनुसार तथा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में 10 से अधिक वाहन बिना अनुमति के संगठित होकर रैली नहीं निकाल सकते हैं। इसी प्रकार डीजे साउंड का भी बिना अनुज्ञप्ति के बजवाना भी कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने आयोजक बहादुर सिंह एवं सूरजगढ विधायक श्रवण कुमार को आचार संहिता के उल्लंघन के अंतर्गत नोटिस देते हुए उनके द्वारा किए गए उल्लंघन के कारणों का स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया है और साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग को लिख दिया जाएगा।
Hindi News / General News / सुरजगढ विधायक श्रवण कुमार को मिला आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस
सुरजगढ विधायक श्रवण कुमार को मिला आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।