Hindi News / General News / सुरेन्द्र सिंह पंवार अध्यक्ष निर्वाचित

सुरेन्द्र सिंह पंवार अध्यक्ष निर्वाचित

31 अक्टूबर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह

सीकर , कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की बैठक आज दोपहर 1.30 बजे आयोजित की गई। बैठक में कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से कर्मचारी कल्याण समिति कलेक्ट्रेट सीकर के अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ सहायक को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बैठक में ही सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए लेकेशचन्द्र माथुर को सचिव ,सोहन लाल कालेर को संयुक्त सचिव, रतनलाल मोरदिया को कोषाध्यक्ष एवं कपिल कुमार, नीलम दाधीच, प्रभात तिवाड़ी, उदेश माथुर, शिव कुमार मोरदिया व प्रताप सिंह जोधा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। 31 अक्टूबर को नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur