Hindi News / General News / सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सेना के जवानों को – डॉक्टर जितेंद्र सिंह

सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सेना के जवानों को – डॉक्टर जितेंद्र सिंह

झुंझुनू कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने आज जिला मुख्यालय पर हारमनी गेस्ट हाउस इंदिरा नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार की उपलब्धि लेने पर कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय हमारी सेना के जवानो को जाता है। साथ ही न्यूनतम आय योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना मोदी सरकार के जुमले 15 लाख का सटीक जवाब है। इसके अंतर्गत जिन गरीब परिवारों की आय 12000 रूपये मासिक से कम है उनके परिवार की महिला सदस्य के खाते में प्रत्येक महीने 12000 रूपये डाले जाएंगे। वहीं झुंझुनू में कांग्रेस प्रत्याशी को दिए गए टिकट के बारे में उन्होंने कहा कि आठों विधानसभा से ओपिनियन लेकर यह फैसला किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि ओला परिवार का कोई भी सदस्य आपकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होते हुए क्यों नहीं देखा जाता तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि बहुत से टिकटार्थी दिल्ली में थे। वही पत्रकारों द्वारा पूछे गए नगर परिषद झुंझुनू में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो आचार संहिता लगी हुई है इसके बाद में ऐसा पाया जाता है तो मै उस पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दूगा। वही पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने घोषणा पत्र में पत्रकारों के लिए की गई घोषणाओं को पूरा करने की बात को कहते हुए कहा कि चौथा स्तंभ की आर्थिक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है। वर्तमान लोकसभा चुनाव के ऊपर उन्होंने कहा कि पिछली बार स्थिति अलग थी आज स्थिति अलग है हमने राजस्थान में 20 सीटें जीतने का टारगेट लिया है जिसको हम पूरा करेंगे और शेखावाटी के तीनो की तीनो सीटें कांग्रेस जीतेगी। गौरतलब है कि प्रेस वार्ता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एमडी चौबदार की निगरानी में आयोजित की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur