Hindi News / General News / जिले में एक साथ 70 ई-मित्र कियोस्को का औचक निरीक्षण

जिले में एक साथ 70 ई-मित्र कियोस्को का औचक निरीक्षण

आमजन को बेहतर ई-गवर्नस की सुविधा देने के लिए

झुंझुनूं, आमजन को बेहतर ई-गवर्नस की सुविधा देने के लिए ई-मित्र कियोस्कों पर पाई जाने वाली कमियों को दूर करने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप-निर्देशक के निर्देशानुसार मंगलवार को सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों की कुल 24 टीमों द्वारा पुरे जिले में एक साथ कुल 70 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। विभाग के एसीपी (उपनिदेशक) घनश्याम गोयल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 25 कियोस्कों पर विभिन्न प्रकार की अनियमितताए पाई गई। जिनमें से 22 कियोस्कों को मौके पर नोटिस जारी किया गया तथा कुल 13 कियोस्कों में से 9 पर अधिक वसूली तथा 4 पर अन्य प्रकार की अनियमितता के कारण कुल 23500 रुपये की शास्ति प्रस्तावित की गई। ये निरीक्षण अलसीसर में प्रोग्रामर संदीप, बुहाना में यादवराम, बगड़ में कार्यवाहक प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी, बिसाउ में कार्यवाहक प्रोग्रामर जावेद, झुंझुनू में प्रोग्रामर दीपा राणासरीया, खेतड़ी में प्रोग्रामर घनश्याम सैनी, मंडावा में कार्यवाहक प्रोग्रामर सुभाष सैनी, नवलगढ़ में सूचना सहायक मुकेश, पिलानी में कार्यवाहक प्रोग्रामर शशिकांत, चिड़ावा में प्रोग्रामर अनिता, मुकुंदगढ में कार्यवाहक प्रोग्रामर राजदीप, सूरजगढ़ में प्रोग्रामर गोपाल खीचड व उदयपुरवाटी में प्रोग्रामर पुष्पा सैनी के नेतृत्व में किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur